अफेयर-सगाई के बाद लिव-इन रिलेशन, ऐसा क्या हुआ कि लड़की ने मंगेतर की नींद में ही कर दी हत्या?

Gujarat Fiance Murder: सगाई के बाद लड़का-लड़की लिव-इन में रहते थे. अचानक लड़के को शक हुआ की मंगेतर का किसी और के साथ चक्कर है तो उसने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन इन इनकार की सजा उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

Vadodara Murder Case Accused

लड़की ने हत्या को नेचुरल डेथ साबित करने की कोशिश की.

Fiance Murder in Vadodara: गुजरात के वडोदरा में 3 साल की प्रेम कहानी हत्याकांड की कहानी में बदल गई. 3 साल इश्क लड़ाने के बाद लड़की ने प्रेमी से सगाई की, फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे. अचानक लड़के के दिमाग में शक का बीज पनपा कि मंगेतर का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है. बस फिर क्या था, लड़के ने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन लड़की रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाई और युवक को इनकार की सजा जान देकर चुकानी पड़ी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को सोकर सुबह जगा नहीं युवक

घटना वडोदरा की प्रतापनगर रेलवे कॉलोनी की है. 29 दिसंबर को एक मकान से पुलिस ने 23 साल के युवक का शव बरामद किया. उसके साथ रहने वाली लड़की ने बताया कि मृतक उसका मंगेतर था, लेकिन रात को सोने के बाद वह सुबह जगा नहीं, लेकिन मृतक के पिता को शक हुआ, क्योंकि उन्हें पता था कि लड़की शादी करने से इनकार कर चुकी थी. उन्होंने लड़की पर शक जताया और पुलिस को मामला बताया, जिसके बाद हुई जांच में हत्या का खुलासा हुआ.

3 साल से अफेयर में थे सचिन-रेखा

ACP प्रणव कटारिया ने पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता गणपत राठवा ने बताया कि वह वडोदरा के ही छोटा उदयपुर के गांव रोजकुवा निवासी हैं. उनके 23 साल के बेटे सचिन का रेलवे में कार्यरत रेखा सकुभाई राठवा के साथ 3 साल से अफेयर था. दोनों परिवारों ने सहमति से दोनों की सगाई कर दी थी. रेखा वडोदरा की प्रतापनगर रेलवे कॉलोनी में एक फ्लैट में रहती थी तो उसने सचिन को भी साथ रहने के लिए बुला लिया, फिर दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे.

विज्ञापन

रेखा ने किया था शादी से इनकार

गणपत ने बताया कि सचिन को शक होने लगा था कि रेखा का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है. इस बार पर दोनों का झगड़ा हुआ और रेखा ने सचिन से शादी करने से मना कर दिया. सचिन ने फोन करके पूरा मामला बताया और कहा कि वह रेखा अब उससे शादी नहीं करना चाहती तो वह उसके पिताजी से बात करे, लेकिन उसने रेखा से पूरा मामला जानने के लिए कॉल किया तो फोन पिक नहीं हुआ. थोड़ी देर बाद रेखा का फोन आया कि सचिन को कुछ हो गया है.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

गणपत ने बताया कि वे रेखा के फ्लैट पर पहुंचे तो सचिन की मौत हो चुकी थी, लेकिन उन्हें रेखा पर शक था, इसलिए उन्होंने पुलिस को बुलाया और पूरा मामला बताया. वहीं दूसरी ओर, रेखा ऐसे बर्ताव कर रही थी, जैसे उसकी दुनिया लुट गई हो. पुलिस भी यही मानती रही कि सगाई हो चुकी थी तो वह ऐसा कैसे कर सकती है, लेकिन जिस दिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई, उस दिन सच सामने आ गया. पुलिस ने रेखा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ