Greater Noida News: चाचा की दीवार बनी मौत की वजह, भतीजे ने सिर पर ईंट मारकर की हत्या

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के मुतेना गांव में दीपावली की रात पटाखों की गूंज के बीच एक परिवार में मातम पसर गया. सालों पुराने रंजिश और संपत्ति विवाद ने इस बार जान ले ली. घर के अहाते की दीवार को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

crime news

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के मुतेना गांव में दीपावली की रात पटाखों की गूंज के बीच एक परिवार में मातम पसर गया. सालों पुराने रंजिश और संपत्ति विवाद ने इस बार जान ले ली. घर के अहाते की दीवार को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना सोमवार रात की है. पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

सेवानिवृत्त फौजी थे मृतक सतपाल

गांव के 62 वर्षीय सतपाल वर्ष 2006 में आर्मी से रिटायर होकर गांव लौटे थे. खेती-बाड़ी कर जीवन बिता रहे थे. हाल ही में घर से कुछ दूरी पर बने उनके खेत में अहाते की दीवार बनाई जा रही थी, जिसे लेकर भाईयों के बच्चों से विवाद चल रहा था. सोमवार की रात लगभग 11 बजे दीपावली के माहौल में जब गांव में लोग पटाखे चला रहे थे तभी सतपाल के भतीजे कुलदीप, सुभाष, बबली और भांजा अंकित वहां पहुंचे. आरोप है कि कहासुनी के बाद सुभाष ने अचानक सतपाल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से सतपाल वहीं गिर पड़े.

Advertisment

बेटे ने देखा पिता को खून से लथपथ

शोर सुनकर मृतक का बेटा अमित मौके पर पहुंचा और पिता को लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खून अधिक बहने से सतपाल ने दम तोड़ दिया. मंगलवार को गांव में भारी सुरक्षा के बीच सतपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दीपावली की रात बनी मातम की रात

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली की रात दो पक्षों में कहासुनी हो गई. उसी झगड़े में सगे भतीजे ने चाचा के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. शिकायत के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ