Noida News: पटाखा जलाते समय फटा स्टील का गिलास, टुकड़े लगने से युवक की मौत

Noida News: नोएडा के परिवार की दीपावली की खुशी मातम में बदल गई. सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में एक युवक की खेल-खेल में हुई गलती ने उसकी जान ले ली.

green crackers
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के परिवार की दीपावली की खुशी मातम में बदल गई. सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में एक युवक की खेल-खेल में हुई गलती ने उसकी जान ले ली. युवक पटाखा फोड़ने के लिए स्टील के गिलास का इस्तेमाल कर रहा था. गिलास धमाके के साथ फट गया और उसके तेजधार टुकड़े पेट और गले में जा घुसे. गंभीर हालत में युवक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी.

परिवार की आंखों के सामने टूट गई खुशियां

मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है, वह छिजारसी गांव में रह रहा था. वह मूल रूप से वह लखीमपुर खीरी के गोला गोरनाथ का रहने वाला था और यहां कामकाज के सिलसिले में रह रहा था. हादसा उस समय हुआ जब वह दीपावली की रात पटाखे फोड़ रहा था.

Advertisment

स्टील गिलास बना मौत का हथियार

पुलिस जांच में पता चला है कि शिव कुमार ने एक बम को स्टील के गिलास के नीचे रखकर जलाया ताकि धमाका तेज हो. लेकिन तेज दबाव के कारण गिलास ही फट गया. उसके टुकड़े तेज गति से उड़ते हुए युवक के पेट और गर्दन में लग गए. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन खून अधिक बहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में इसको हादसा ही माना जा रहा है, लेकिन पूरी घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ