Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. एक निजी कंपनी की बस में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी. ड्राइवर ने आग लगते ही बस से छलांग लगा दी. चालक की सतर्कता के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

Fire In Bus

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. एक निजी कंपनी की बस में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी. ड्राइवर ने आग लगते ही बस से छलांग लगा दी. चालक की सतर्कता के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. सूचना पाकर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया.

कर्मचारियों को लेने निकली थी बस

बस रोजाना की तरह कर्मचारियों को लेने के लिए निकली थी. जैसे ही बस सूरजपुर कस्बे के पास पहुंची उसमें अचानक से चिंगारियां उठने लगी. कुछ ही पलों में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया. चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत रोककर कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

2 गाड़ियों ने पाया काबू

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग भी सहम गए. आग ज्यादा न फैले इसके लिए 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया.

कर्मचारी होते तो हो जाता बड़ा हादसा

यदि यह हादसा कुछ देर बाद होता जब बस में कर्मचारी सवार हो चुके होते तो यह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा साबित हो सकता था. चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ