Attack On Disha Patani: ढेर होने से पहले बदमाशों ने 4 पुलिस वालों को मारी गोली, पुलिस कस्टरी से रवि को छुड़ाने की कोशिश

Attack On Disha Patani: बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले 2 बदमाश अरूण और रविंद्र ने एनकाउंटर में ढेर होने से पहले 4 पुलिसकर्मियों को गोली मार दी. बदमाशों की गोली से दिल्ली की स्पेशल सेल के 2 और नोएडा एसटीएफ के 2 पुलिसकर्मी घायल हुए. चारों पुलिसकर्मियों की पहचान रोहित तोमर, कैलाश, अंकुर सिंह और जय कुमार के रूप में हुई है. बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया था.

Attack On Disha Patani
विज्ञापन

रविंद्र ने बदमाश को छुड़ाने की कोशिश की

दिल्ली पुलिस व नोएडा एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के बदमाश रविंद्र ने कुछ समय पहले जेल में बंद बदमाश रवि को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी. उस दौरान यदि पुलिसकर्मी अलर्ट न होते तो रविंद्र बदमाश रवि को छुड़ाकर फरार हो जाता. दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में रवि को भी शामिल होना था, लेकिन वह जेल से छूट नहीं पाने की वजह से शामिल नहीं हो सका.

Advertisment

सीएम ने लिया था संज्ञान

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था. दिशा के पिता भी यूपी पुलिस के रिटायर्ड सीओ है. ऐसे में रिटायर्ड अधिकारी और बालीवुड अभिनेत्री के घर पर आधी रात हुई फायरिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. जिस तरह से सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया उसी तरह तत्काल इसमें एक्शन भी देखने को मिला है.

लगातार बढ़ रहा गैंग का दायरा

विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग का दायर लगातार बढ़ रहा है. अभी तक इस गैंग के बदमाश दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में सक्रिय थे. अब इस गैंग के बदमाश यूपी में भी घुस रहे है और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ