Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के उद्योगपति से 1.01 करोड़ की धोखाधड़ी, जमीन बेचने के नाम पर बिछाया गया जाल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक उद्योगपति से जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने गाजियाबाद निवासी दो भाइयों पर धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है।

Noida News

fraud in Noida

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक उद्योगपति से जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने गाजियाबाद निवासी दो भाइयों पर धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कंपनी के मालिक है महेश
ईकोटेक-3 स्थित ब्रीज टेक इंजीनियरिंग एलएलपी के मालिक महेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी गाजियाबाद निवासी सुनील अरोड़ा और अमित अरोड़ा से पुरानी जान-पहचान थी। फरवरी 2024 में दोनों भाइयों ने उन्हें भरोसे में लेकर बताया कि हापुड़ में उनके नाम एक कीमती जमीन है, जिसे वे बेचना चाहते है।

विज्ञापन

2 करोड़ 25 लाख में तय हुआ सौदा
दोनों पक्षों के बीच 2 करोड़ 25 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। 3 फरवरी 2024 को पीड़ित की कंपनी के पते पर एक इकरारनामा भी तैयार कर लिया गया। महेश अग्रवाल ने जमीन के सौदे के तहत एक लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए बीएन इंफ्रा इनोवेटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में ट्रांसफर किए।

रजिस्ट्री के समय देनी थी बाकी राशि
महेश ने दर्ज कराए केस में कहा है कि बाकी राशि जमीन के रजिस्ट्री के समय देनी थी, लेकिन इसके बाद से आरोपी टालमटोल करने लगे। बार-बार रजिस्ट्री की मांग के बावजूद अरोड़ा भाई कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे थे। 15 मार्च 2025 को जब दोनों भाई उनके कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ