Greater Noida Hit And Run: दिवाली पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज स्पीड से आ रही एसयूवी ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। ये पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। घटना ग्रेटर नोएडा थाने के बिसरख की है। मामले में पुलिस ने बताया कि उसने 17 साल के नाबालिग को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है।
इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पीड से आती एसयूवी ट्रैक्टर को क्राॅस कर महिला को टक्कर मारते दिख रही है।
ये भी पढ़ेंः जाको राखे साइयां, मार सके न कोई… जन्म लेते ही कलयुगी मां ने 50 फीट ऊंचे पुल से फेंका, फिर भी नहीं हारी जंग
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर के बाद कार एक बिजली के खंभे से जाकर टकराई। एनडीटीवी ने पुलिस के हवाले से बताया कि दुर्घटना बिसरख के सीआरसी सोसायटी के पास की है। हादसे में यूपी के हरदोई जिले की जटपुरा निवासी 27 साल की शिल्पी की जान चली गई। वह यहां रहकर मजदूरी का काम करती थी। मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय चालक शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ेंः Saharanpur में दिवाली पर दिल दहला देने वाला मामला, दो बच्चों की निर्मम हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
5 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
15 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines