ग्रेटर नोएडा के 541 खरीददार 9 साल बाद बनेंगे मालिक, UPSIDA की वजह से हुआ सपना सच

Uttar Pradesh Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे 541 खरीदारों को करीब 9 साल बाद खुश होने का मौका मिला है। दरअसल, इन खरीदारों को अब जाकर अपने फ्लैट पर मालिकाना हक मिल सका है। बताया जा रहा है कि UPSIDA की सख्ती के बाद बिल्डर ने खरीदारों को फ्लैटों पर कब्जा दिया है।

Migsun green

Migsun green

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के अंतर्गत आने वाले सेक्टर सूरजपुर साइट-सी की मिगसन ग्रीन मेंशन सोसायटी के 541 फ्लैट खरीददारों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बिल्डर प्रबंधन द्वारा बकाया भुगतान करने के बाद प्राधिकरण ने पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

2016 से कर रहे रजिस्ट्री का इंतजार

Advertisment

दरअसल, मिगसन ग्रीन मेंशन सोसायटी के फ्लैट खरीदार वर्ष 2016 से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा था। बिल्डर ने स्वीकृत मानचित्र से अधिक फ्लैटों का निर्माण कर दिया था। इस सोसायटी का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा किया जाना था, लेकिन डीएफसीसी वेस्टर्न कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते कई साल तक निर्माण बंद रहा। वहीं, करीब दो माह पहले यूपीसीडा ने अतिरिक्त फ्लैटों को सील कर दिया था। इसके बाद सीसी जारी कर दी गई। बिल्डर ने बकाया रकम भी चुका दी है।

रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी शुरू

मिगसन ग्रुप के संस्थापक सुनील मिगलानी ने यूपीसीडा द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की पुष्टि की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी का आभार जताया है। उनका कहना है कि अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

खरीदार हुए खुश

सोसायटी निवासी एडवोकेट शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से रजिस्ट्री न होने के कारण खरीददारों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा था। अब रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है, जिससे सभी काफी खुश हैं। निवासी ओम प्रकाश, वाईके अग्रवाल, रवि भाटी, आरके त्रिपाठी, सुनील राठी, पीसी मिश्रा, वरुण झा, जलज, ममता तिवारी, अनीता आदि ने उम्मीद जताई कि अब जल्द ही यूपीएसआईडीए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर देगा, जिससे आवंटियों को उनके मकान का मालिकाना हक मिल सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ