ग्रेटर नोएडा में कॉलेज के बाहर फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, वीडियो हुआ वायरल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज के सामने तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

unnao road accident

ट्रक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हुई है.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज के सामने तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म की शूटिंग हो रही हो.

क्या है वीडियो में ?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बोलेरो कार रोड पर दौड़ रही थी और जैसे ही वह एक बाइक के पास पहुंची, चालक ने अचानक तेज कट मार दिया. इस तेज मोड़ के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलटते हुए घिसटता चला गया. घटना के समय सड़क किनारे कई छात्र-छात्राएं पैदल चल रहे थे, जो बाल-बाल बोलेरो की चपेट में आने से बच गए. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला.

Advertisment

पुलिस बोली पुरानी घटना

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की जांच में यह घटना 5 से 6 दिन पुरानी पाई गई है. अभी तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है. किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलटी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ