ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी को नोटिस जारी, रिश्तेदारों की कर रहे थे मदद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के किसान आबादी विभाग में तैनात मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है। मैनेजर पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि मैनेजर अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। वह अपने रिश्तेदारों की मदद करता है।

Greater Noida Authority, Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेनो अथॉरिटी के किसान आबादी विभाग में तैनात मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है। मैनेजर पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। इसकी जांच ओएसडी अभिषेक पाठक कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मैनेजर पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

प्लॉट अच्छी लोकेशन पर लगाने का आरोप

किसान आबादी विभाग में तैनात मैनेजर पर पद का दुरुपयोग कर रिश्तेदारों के प्लॉट अच्छी लोकेशन पर लगाने में मदद का आरोप है। अथॉरिटी के किसान आबादी विभाग में प्रबंधक पद पर तैनात संदीप रावल पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने रिश्तेदारों के पांच आबादी प्लॉट अच्छी लोकेशन पर लगाने में मदद करने का गंभीर आरोप है। इसकी लिखित शिकायत खैरपुर गुर्जर गांव के लोगों ने बीते सप्ताह अथॉरिटी के सीईओ से की थी।

Advertisment

इस तरह किया फर्जीवाड़ा

आरोप है कि संदीप रावल ने परियोजना विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर पांचों प्लॉट पर अतिक्रमण दिखाकर अच्छी लोकेशन पर लगवा लिए। इस पूरे मामले को लेकर खैरपुर गुर्जर गांव के लोगों में गुस्सा है। गांव के लोगों का कहना है कि मैनेजर अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। वह अपने रिश्तेदारों की मदद करता है। गांव के लोगों का आरोप है कि मैनेजर आम किसानों की सुनवाई भी नहीं करते हैं।

नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगने पर संबंधित मैनेजर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग से संबंधित अन्य अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ