ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही से 5 हजार लोग परेशान, बोले-अधिकारी नहीं सुनते

Greater Noida west: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब 5 हजार लोग पिछले करीब 1 महीने से परेशान हैं। लोगों कर आरोप है कि फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट बंद पड़ी है। कई बार अथॉरिटी के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Foot over bridge

Foot over bridge

विज्ञापन

Greater Noida west: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ग्रेनो अथॉरिटी की एक लापरवाही सामने आई है। सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी के सामने बने फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट खराब होने के कारण लोग परेशान है। आरोप है कि पिछले करीब 1महीने से लिफ्ट का संचालन बंद है, अथॉरिटी से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

पिछले एक महीने से संचालन बंद
ग्रेनो वेस्ट के रहने वाले लोगों ने बताया कि सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी के सामने निवासियों की मांग पर अथॉरिटी द्वारा फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया। फुटओवर के ब्रिज के उद्घाटन को अभी 2 महीने हुए हैं, लेकिन अथॉरिटी द्वारा निर्माण में की गई खामियां सामने आने लगी है। फुटओवर ब्रिज में इको विलेज सोसायटी के तरफ लगी हुई। लिफ्ट का संचालन पिछले करीब एक महीने से बंद है, जिसको लेकर लगातार निवासी अथॉरिटी से भी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अथॉरिटी के अधिकारी लिफ्ट की कमियों को दूर करने के लिए तैयार नहीं है।

Advertisment

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी 

लोगों का आरोप है कि लिफ्ट को लगे हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, उसके बाद भी लिफ्ट में अभी से ही समस्याएं होने लगी हैं, जो कि निवासियों की चिताओं को बढ़ा रही है। साथ ही, लोगों का कहना है कि अगर नई लिफ्ट ही खराब होगी तो इसका इस्तेमाल करने में भी डर लगेगा। वहीं, लिफ्ट के बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों को ऊपर-नीचे आने-जाने में काफी अधिक परेशानी हो रही है। लिफ्ट खराब होने की वजह से क्षेत्र के करीब 5 हजार लोग परेशान हैं।

लिफ्ट के गेट पर अटका ताला

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एफओबी में बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए लिफ्ट लगाई गई, लेकिन लिफ्ट का संचालन समय से नहीं किया जाता है। सुबह के समय लोगों को जरूरत रहती है तो लिफ्ट बंद मिलती है। ऐसे में लोगों को ऊपर नीचे आने-जाने में परेशानी होती है। रोजाना 9 बजे तक लिफ्ट के बाहर से ताले को नहीं खोला जाता है, जिसकी शिकायत भी कई बार की जा चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ