ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के इस कदम से 47 किसान मालामाल, गांव नहीं अब शहर में रहेंगे अन्नदाता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बुधवार को 47 किसानों को छह फीसदी आबादी के प्लॉट दिए हैं। प्लॉट पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए अथॉरिटी के प्रति आभार जताया। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन किसानों को आवंटन पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।

Greater Noida authority and farmers

Greater Noida authority and farmers

विज्ञापन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के 47 किसानों को बुधवार को छह फीसदी आबादी के प्लॉट मिल गए। बताया जा रहा है कि जिसमें समान आकार के 13 प्लॉटों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। बुधवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटीके बोर्ड रूम में ड्रॉ संपन्न कराया गया। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रॉ प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।

प्लॉट के लिए सीईओ से लगाई थी गुहार

Advertisment

दरअसल, मलकपुर के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय प्लॉट लंबित थे। इन किसानों ने प्लॉट पाने के लिए अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी आवासीय शीघ्र देने के निर्देश दिए। इन किसानों को अब आवासीय प्लॉट मिल गए हैं।

26 किसानों को सीधे मिला प्लॉट

अथॉरिटी के भूलेख विभाग के ओएसडी गिरीश कुमार झा ने बताया कि मलकपुर के कुल 47 किसानों को छह फीसदी प्लॉट दिया जाना था, जिनमें समान आकार वाले 13 प्लॉटों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। 8 प्लॉटों से जुडे़ किसानों के बीच आपसी सहमति बन जाने से उनको भी प्लॉट आवंटित कर दिए गए। इस तरह कुल 21 भूखंडों का आवंटन आपसी सहमति से हो गया। शेष 26 प्लॉट अलग-अलग आकार के होने के कारण अथॉरिटी से किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिए गए।

विज्ञापन

किसानों ने जताई खुशी

विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। प्लॉट पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए अथॉरिटी के प्रति आभार जताया। अथॉरिटी के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन सभी किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

विज्ञापन

अन्य पात्र किसानों को जल्द मिलेंगे प्लॉट

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि मलकपुर की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अन्य गांवों के सभी पात्र किसानों को आबादी प्लॉट शीघ्र दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नियोजन के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ