Noida News: सोसायटी में सप्लाई का पानी बना जहर, 250 लोग पहुंचे अस्पताल

Noida News: आस्था ग्रीन सोसायटी में दूषित पानी पीने से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। रविवार को सोसायटी में ग्रेनो अथॉरिटी के अधिकारियों ने विभिन्न भूमिगत टैंक से पानी के नमूने लिए। अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aastha Green Society

Aastha Green Society

विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में दूषित पानी पीने से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। रविवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम सोसायटी पहुंची और पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान अथॉरिटी की टीम सोसायटी के लोगों से भी बातचीत की। लोगों को आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन सोसायटी का रखरखाव ठीक से नहीं कर रहा। टैंक की सफाई सही से न होने के कारण उनमें गंदगी जमी हुई है। इसके कारण लोग बीमार पड़ रहे।

भूमिगत टैंक से लिए पानी के नमूने

Advertisment

रविवार को आस्था ग्रीन सोसायटी में ग्रेनो अथॉरिटी के अधिकारियों ने विभिन्न भूमिगत टैंक से पानी के नमूने लिए। सेक्टर-4 स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी में चार टावर बने हैं। इसमें करीब 200 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में रहने वाले बिपिन सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिन से सोसाइटी के अंदर दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लगातार लोग बीमार पड़ रहे हैं। रविवार तक उल्टी, पेट दर्द और दस्त की चपेट में आकर 250 लोग बीमार पड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को अपने परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

बीमार पड़ने वालों में बच्चों की संख्या अधिक

निवासियों का कहना है कि सोसायटी में बीमार पड़ने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। इनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा। बताया जा रहा है कि कई बच्चों की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उनके परिजन देर रात अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहीं, बाकी के लोग भी अपने बच्चों और परिवार के लोगों को लेकर डरे हुए हैं।

विज्ञापन

बाजार से खरीदकर पी रहे पानी

निवासियों का कहना है कि दूषित पेयजल से बचाव के लिए लोग काफी अधिक सावधानी बरत रहे । सप्लाई के पानी का सेवन बंद कर दिया गया है। लोग घरों में पानी को उबालकर पी रहे। कुछ बाजार से पानी की बोतल खरीदकर इस्तेमाल कर रहे है। वहीं, बिल्डर प्रबंधन ने अब तक टैंक की सफाई करने के लिए कोई पहल शुरू नहीं की है। बिल्डर प्रबंधन की तरफ से मेंटेनेंस हेड दिनेश ने बताया कि पानी के सैंपल जांच के लिए गए हैं। इसके आने के बाद ही समस्या का पता चलेगा।

विज्ञापन

अथॉरिटी ने बिल्डर को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने बताया कि सोसायटी से पानी का सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, बिल्डर प्रबंधन को भी अधिक सावधानी बरतने के सावधानी के लिए टैंक की सफाई के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ