गोरखपुर में छात्र की हत्या करने वाले गौतस्कर का एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली, भड़के अखिलेश यादव

गोरखपुर में 19 साल के छात्र की हत्या के मामले में एक गौतस्कर रहीम पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है. आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पिपराइच और कुशीनगर के संयुक्त अभियान में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़ कर घायल अवस्था में अस्पताल भेजा. दो अन्य आरोपियों छोटू और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Gorakhpur Encounter

गोरखपुर में पुलिस ने किया एनकाउंटर

गोरखपुर में 19 साल के छात्र की हत्या करने वाले एक गौतस्कर का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, उसके पैर में पुलिस की गोली लगी थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है.

विज्ञापन

गोरखपुर के एसएसपी राज करण नय्यर ने बताया कि गोरखपुर की घटना का एक आरोपी रहीम गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर के संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए. एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. दो अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. जांच जारी है.

विज्ञापन

घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि क्या एनकाउंटर से उस बेटे को वापस लाया जा सकेगा जिसने अपनी जान गंवा दी? क्या माता-पिता को उनका बेटा वापस मिलेगा, जिसे पशु तस्करों ने मार डाला था?

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे जंगलधूसर गांव में संदिग्ध पशु तस्करों से भरी तीन गाड़ियां आई थीं. जब तस्करों ने मवेशियों को खोल कर गाड़ी से ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद 19 साल के दीपक ने भाग रहे गौतस्करों का पीछा शुरू कर दिया. गौतस्करों ने उन पर जानलेवा हमला किया गया.

इसके कुछ देर बाद में दीपक का शव चार किलोमीटर दूर सरैया गांव के पास मिला. इस घटना के बाद सुबह हिंसक प्रदर्शन हुए. सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ