यूपी वालों की बल्ले-बल्ले, इन 5 जिलों की को मिलेगी फोर लेन कनेक्टिविटी; 154 KM हाइवे के चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी

यूपी में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में उन जिलों पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जहां अभी तक राजधानी लखनऊ से सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई है. जानिए किन जिलों को होने वाला है फायदा?

UP four lane highway project

यूपी में चौड़े होंगी 154 किमी हाइवे. (Image: Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिलों को फोर लेन कनेक्टिविटी से जोड़ने की तैयारी है.
  • इन जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों के करीब 154.5 किलोमीटर हिस्से का विकास और अपग्रेडेशन किया जाएगा.
  • फोर लेन सड़क बनने से लखनऊ और अन्य बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा.

उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. राज्य सरकार अब उन जिलों पर खास ध्यान दे रही है, जहां अभी तक राजधानी लखनऊ से सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी योजना के तहत प्रदेश के पांच जिलों को फोर लेन नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा गया था, जिस पर सहमति बनाई. इस योजना के तहत पीलीभीत, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जैसे जिलों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी. इससे इन क्षेत्रों में आवागमन आसान होने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

154 किलोमीटर हाईवे का होगा चौड़ीकरण

रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) के करीब 154.5 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण और अपग्रेडेशन किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी. इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से इस योजना को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं. सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी प्रमुख जिला मुख्यालयों को बेहतर और सुरक्षित सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए. माना जा रहा है कि, फोर लेन सड़क बनने के बाद यात्रियों को कम समय में बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी और भारी वाहनों की आवाजाही भी पहले के मुताबले ज्यादा सुगम हो सकेगी.

विज्ञापन

किन जिलों में कितने किलोमीटर सड़क होगी फोर लेन

प्रस्ताव के अनुसार, अलग-अलग जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों के हिस्सों को चार लेन में विकसित किया जाएगा. इसमें पीलीभीत में NH-30 का करीब 12 किलोमीटर हिस्सा, बलिया में NH-31 का लगभग 12.5 किलोमीटर, महाराजगंज में NH-730 का करीब 21 किलोमीटर, सिद्धार्थनगर में NH-28 का लगभग 70 किलोमीटर और बलरामपुर में NH-330 का करीब 39 किलोमीटर हिस्सा शामिल है. इन सड़कों के चौड़ीकरण से संबंधित जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. बेहतर हाईवे नेटवर्क से कृषि उत्पादों की आवाजाही आसान होगी और छोटे-बड़े कारोबार को भी नई गति मिलने और रोजगार को बढ़ावा मिलने की संभावना है.

33 जिलों को जोड़ने के लिए 2500 KM से ज्यादा हाईवे अपग्रेड करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार सिर्फ पांच जिलों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरे प्रदेश में फोर लेन नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है. प्रदेश के करीब 33 जिला मुख्यालय ऐसे हैं, जो अभी पूरी तरह फोर लेन कनेक्टिविटी से नहीं जुड़े हैं. इन जिलों को जोड़ने के लिए करीब 2576 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग हिस्सों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. फोर लेन में अपग्रेड होने वाले हिस्सों में अमेठी-प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर-सुल्तानपुर, अयोध्या-गोंडा, बाराबंकी-बहराइच, सुल्तानपुर-अमेठी, अलीगढ़-बदायूं, आगरा-एटा, मैनपुरी-फर्रुखाबाद, इटावा-कन्नौज, कानपुर देहात-हमीरपुर, कानपुर नगर-हमीरपुर, गोरखपुर-महाराजगंज, महाराजगंज-कुशीनगर, महोबा-झांसी, गोंडा-बस्ती, बलरामपुर-गोंडा, बहराइच-लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़-जौनपुर, प्रयागराज-चित्रकूट, फतेहपुर-बांदा, पीलीभीत-लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद, संतकबीरनगर-सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर-बस्ती, चित्रकूट-फतेहपुर, बांदा-महोबा, हमीरपुर-महोबा, रायबरेली-प्रतापगढ़, हरदोई-कन्नौज, मुरादाबाद-बदायूं, मेरठ-बागपत, गाजीपुर-जौनपुर और जौनपुर-प्रयागराज का नाम शामिल है. इस योजना के पूरा होने के बाद प्रदेश में यात्रियों और माल परिवहन दोनों के लिए तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क व्यवस्था तैयार होगी.

विज्ञापन

गांवों और शहरों के बीच मजबूत होगा संपर्क

सरकार का मानना है कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी जरूरत होती है. फोर लेन हाईवे बनने से दूर-दराज के जिलों की राजधानी और बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी. इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं. इसके अलावा, बेहतर सड़क व्यवस्था से किसानों को भी फायदा मिलेगा, क्योंकि वे अपने उत्पादों को कम समय में बड़ी मंडियों और बाजारों तक पहुंचा सकेंगे. इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने की भी उम्मीद है.

मुख्य निष्कर्ष- उत्तर प्रदेश में फोर लेन हाईवे नेटवर्क के विस्तार से राज्य की सड़क कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी. पांच जिलों में शुरू होने वाली यह योजना न सिर्फ लोगों के सफर को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को भी मजबूत करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ