UP Gonda Train Accident : यूपी के गोंडा में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई, जिससे 4 यात्रियों की जान चली गई। इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। कोच में बैठे कई यात्री देखते-देखते ही लहूलुहान हो गए। पहले उन्हें यह पता नहीं चला कि ये क्या हो गया। इसे लेकर अस्पताल में भर्ती यात्री मनोज पंडित ने ट्रेन दुर्घटना पर कहा कि आंधी की तरह शेर मचाते हुए तेज आवाज सुनाई दी और डिब्बे पलट गए।
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मनोज पंडित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से आ रहा था और बिहार जा रहे था। वह जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। जब ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी तो उनकी बेटी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। वह और उनकी पत्नी भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह नहीं पता चला कि हादसा कैसे हो गया?
यह भी पढ़ें : Gonda Train Accident: लहूलुहान यात्रियों को देख बेहोश हुईं एसओ, लोको पायलट की भी तबीयत बिगड़ी
जानें यात्री ने क्या कहा?
यात्री ने बताया कि हादसे के दौरान वह जनरल कोच की सीट पर बैठा था। अचानक से हवा और आंधी की तरह शोर मचाते हुए एक तेज आवाज आई और ट्रेन पलट गई। डिब्बा पटलते ही वह सीट से खड़ा हो गया। बेटी के हाथ से अचानक से खून निकलने लगा, जिससे देखकर वह चौंक गया कि ये कैसे हुआ? जब उसने खुद को और अपनी पत्नी को देखा तो उन्हें भी चोट लगी थी।
यह भी पढ़ें : कब और कहां हुई ट्रेन दुर्घटना, बचाव कार्य में कौन-कौन सी टीम जुटी, Video में देखें रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?
लोको पायलट ने भी किया था दावा
आपको बता दें कि इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने भी तेज आवाज सुनाई देने की बात कही थी। उन्होंने भी कहा था कि ट्रेन हादसे से पहले धमाके की तेज आवाज सुनाई दी थी। बेपटरी हुई ट्रेन हादसा या साजिश? इसे लेकर रेलवे विभाग सभी एंगल पर जांच पड़ताल कर रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
40 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines