कब और कहां हुई ट्रेन दुर्घटना, बचाव कार्य में कौन-कौन सी टीम जुटी, Video में देखें रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?

UP Gonda Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए ट्रेन हादसे को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किए और घटना के बारे में विस्तार से बताया। इसे लेकर रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है।

UP Gonda Train Accident

Chandigarh-Dibrugarh Express Accident : यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बेपटरी होते ही कोच के अंदर यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि कब और कहां ट्रेन दुर्घटना हुई?

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि मोतीगंज से झिलाही के बीच चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। रेलवे की मेडिकल वैन पहुंच गई है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्यों में जुटी है। दोपहर 2.37 बजे यह हादसा हुआ। इस ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ