मुंबई से ग्रेटर नोएडा पहुंची प्रेमिका, प्रेमी को इस हालत में देखकर उठाया खौफनाक कदम

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक सोसायटी में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। दरअसल, मुंबई की रहने वाली एक युवती सोसायटी पहुंची और प्रेमी से झगड़ा करने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के हंगामा करने पर प्रेमी फ्लैट से बाहर चला गया।

Green arch

Green arch

Noida News: मुंबई की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से मिलने ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंची तो उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवती को पता चला कि उसके प्रेमी का किसी ओर से अफेयर चल रहा है। जिसके बाद युवती ने 12वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों ने युवती को ऐसा करने से रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से युवक की बात कराई। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ है।

विज्ञापन

पेशे से फोटोग्राफर है युवक

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेवियर ग्रीनआर्क सोसायटी है। इस सोसायटी में एक युवक रहता है। वह पेशे से फोटोग्राफर है। शुक्रवार की सुबह एक युवती उससे मिलने को मुंबई से पहुंची। युवती ने खुद को युवक की प्रेमिका बताया। वहां पर युवक का प्रेम प्रसंग अन्य युवती से होने की जानकारी मिली। युवती ने इसके बाद हंगामा किया। हंगामा होते ही युवक फ्लैट से बाहर चला गया। शोर शराबा सुनकर सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर पहुंच गए।

फ्लैट की बालकनी से कूदने की कोशिश

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हंगामा कर रही युवती ने 12 वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सिक्योरिटी गार्डों ने युवती को बचाकर पुलिस को सूचना थी। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद युवक को वहां बुलाया गया। युवक से बात करने के बाद युवती नाॅर्मल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।

युवक का पत्नी से चल रहा विवाद

विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवती मुंबई की रहने वाली है। वह शुक्रवार सुबह मुंबई से ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंची थी। फिलहाल युवक और युवती से बातचीत की गई है। युवक का उसकी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है। पुलिस के सामने हुई बातचीत में दोनों सहमत हैं। अब कोई विवाद नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ