यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान को लेकर नया नियम, हादसे कम करने के लिए लिया गया है फैसला

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर अब लोगों को संभलकर ड्राइविंग करनी होगी, क्योंकि ओवरस्पीड के चालान को लेकर नया नियम लागू कर दिया गया है. जिसके अनुसार कैमरे में जो ओवरस्पीड से ड्राइविंग करता पकड़ा जाएगा, उसका चालान काटा जाएगा और चालान भी सीधे फास्टैग से कट जाएगा.

Yamuna Expressway

Yamuna Expressway

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइविंग करने वालों के लिए जरूरी खबर है. यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक चालान को लेकर नया आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब अगर किसी ने ओवरस्पीड में ड्राइविंग की तो उसका चालान फास्टैग से कट जाएगा. इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर और कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि ओवरस्पीड ड्राइविंग को पकड़ा जा सके. घनी धुंध छाने से जीरो विजिबिलिटी होने पर हादसे होने के खतरे के मद्देनजर यह फैसला किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ADG जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुलाई रिव्यू मीटिंग

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ADG जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. जिसके अनुसार फास्टैग से चालान की रकम काटकर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. ADG जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बीते दिनों एक बैठक बुलाई थी, जिसमें एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों का रिव्यू किया गया.

ADG जोन का एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को निर्देश

YEIDA के जनरल मैनेजर भी मीटिंग में आए थे, जिन्होंने एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए किए गए इंतजामों को लेकर एक प्रेजेंटेशन दी थी. मीटिंग में रिव्यू करने के बाद ADG जोन ने यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का निर्देश दिया कि वे एक्सप्रेसवे की फॉग स्टडी IIT दिल्ली के जरिए करवा लें, ताकि सड़क हादसा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सोचा जा सके.

विज्ञापन

फास्टैग से चालान काटने का सुझाव भी दिया

ADG जोन ने ही फास्टैग से ओवरस्पीड का चालान काटने का सुझाव दिया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा प्रावधान किया जाए कि बिना ट्रैफिक चालान और फास्टैग से पेमेंंट किए कोई वाहन अगला टोल पार ही न कर सके. इसी पॉइंट पर विचार करते हुए उन्होंने आदेश दिया कि एक्सप्रेसवे पर VRDS कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और ओवस्पीड ड्राइविंग का चालान फास्टैग से काटा जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ