सिगरेट और शराब के लिए दोस्त की हत्या, चाकू से रेता गला; मां ने भी दिया हत्याकांड में साथ

राजधानी लखनऊ में बीते 5 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र नगराम के टिकरा गांव निवासी सचिन तिवारी के रूप में हुई है. पीड़ित की पहचान ना हो सके इसलिए हत्यारों ने शव को जलाकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र भागरथी एनक्लेव के पास फेंक दिया था. पढ़ें लखनऊ से मनोज पांडे की रिपोर्ट.

LUCKNOW MURDER

राजधानी लखनऊ में बीते 5 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र नगराम के टिकरा गांव निवासी सचिन तिवारी के रूप में हुई है. पीड़ित की पहचान ना हो सके इसलिए हत्यारों ने शव को जलाकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र भागरथी एनक्लेव के पास फेंक दिया था.

विज्ञापन

9 जनवरी को सचिन तिवारी की हत्या की गई थी. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी निहाल वाल्मीकि के घर पर शराब पार्टी थी. पार्टी में शराब सिगरेट खत्म हो जाने पर दोबारा लाने के लिए सचिन से कहा गया. इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के दौरान सचिन ने निहाल को गाली दी. इसके बाद निहाल आग बबूला हो गया और पास में ही रखें गमले से सचिन के सर पर वार कर बेहोश कर दिया. उसके बाद दूसरे दोस्त ने चाकू से उसका गला रेत दिया.

विज्ञापन

हत्या के बाद शव को चादर में बांधकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में ठिकाने पर लगाया गया. इसके बाद पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, लेकिन शव पूरा नहीं जल सका और आरोपी अधजला शव छोड़कर फरार हो गए.

वहीं, पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि निहाल की मां वारदात के समय बगल के कमरे में मौजूद थी. जब हत्या की जानकारी मां को हुई तो शव को ठिकाने लगाने के लिए चादर दी. इसके बाद निहाल ने अपने ममेरे भाई करन को फोन कर स्कूटी लेकर घर बुलाया था. निहाल की मां और करन ने मिलकर घर में हुई हत्या के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया. घटना के बाद मां और एक दोस्त जिसका नाम विनय शर्मा बताया जा रहा है वो दोनों फरार हैं.

विज्ञापन

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि हत्यारोपियों में तेलीबाग निवासी निहाल वाल्मीकि ई रिक्शा चालक है. उसका ममेरा भाई करण वाल्मीकि खान मार्केट निवासी, इनके पास से एक चाकू, स्कूटी, कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस पूरे हत्याकांड में फरार आरोपी विनय शर्मा उर्फ साहुल जो रमजान बाजार का निवासी है और निहाल की मां कल्पना वाल्मीकि की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ