Ghosi Lok Sabha Seat : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। मऊ की घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी से राजीव राय और एनडीए गठबंधन के तहत सुभासपा से ओमप्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर उम्मीदवार बनाए गए हैं। सपा प्रत्याशी राजीव राय पहली बार घोसी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजीव राय ने एनडीए के उम्मीदवार पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल कैसे आएंगे बाहर? एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में CM भगवंत मान ने बताया पूरा प्लान
राजीव राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद राजभर जो यहां पर उम्मीदवार बनकर आए हैं, उनकी हार तय है। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको वाराणसी में पीटा था, वहां से भाग कर अब वे घोसी में दोबारा रिलॉन्च होने आए हैं, लेकिन यहां की जनता उनको फ्लॉप कर देगी।
राजीव राय ने ओमप्रकाश राजभर पर बोला हमला
राजीव राय ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको आप अभी भी सीरियस ले रहे हैं। वो अपने बेटे को रिलॉन्च करने यहां आए हैं। वे मेरे 2014 के वोटों को कम बता रहे थे। वो भूल गए कि पिछले लोकसभा चुनाव में आपकी छड़ी की हैसियत इतनी थी कि आपको सिर्फ 39 हजार ही वोट मिले और उस समय जो महेंद्र राजभर उनके साथ थे, वो आज हमारे साथ आ गए हैं।
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी के भतीजे ने क्यों की PM मोदी की तारीफ? INDIA गठबंधन पर बिगड़े बोल
वाराणसी से पिटने के बाद घोसी आए हैं राजभर
उन्होंने आगे कहा कि सिंगल डिजिट या डबल डिजिट वाले हजार में ही वोट रहेंगे। मैं 2014 चुनाव में हारने के बाद भी वादे के मुताबिक हर सुख और दुख में जनता के बीच खड़ा रहा। ओमप्रकाश राजभर के बेटे 2022 में चुनाव लड़े थे, जहां उनकी पिटाई हुई थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गुंडे पर मारपीट का आरोप लगाया था। वो वाराणसी से भागकर घोसी आ गए और यहां बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
7 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
8 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines