गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई गैस एजेंसी पर लूट करने वाले दो बदमाशों के साथ शनिवार की रात भोजपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसपर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के भोजपुर थाना पुलिस शनिवार देर रात कोड़िया वाला मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिसपर आरोपियों ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश शाहजहांपुर मोदीनगर निवासी विकास और नंदू गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
शनिवार को गैस गोदाम पर की थी लूट
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 12 जुलाई शनिवार को तलेहटा गांव में इंडेन गैस गोदाम पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश करने में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक और 850 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने घायल हुए दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines