गाजियाबाद से चलने वाली कावड़ स्पेशल बसों में गूंजेंगे शिव के भजन, तैयारी में जुटा परिवहन विभाग

Ghaziabad news: आने वाली कावड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद रीजन के सभी बस डिपो पर कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। इस वर्ष कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद रीजन से 350 बसों में म्यूजिक सिस्टम का भी प्रबंध किया जा रहा है, ताकि कावड़ यात्रा के दौरान बसों में भगवान शिव के भजनों को चलाया जा सके।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा

विज्ञापन

Ghaziabad news: आने वाली कावड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। गाजियाबाद रीजन के सभी बस डिपो पर कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। इस वर्ष कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद रीजन से 350 बस से चलने का प्लान है। इन बसों की सभी कमियों को दूर किया जा रहा है और सभी बसों में म्यूजिक सिस्टम का भी प्रबंध किया जा रहा है, ताकि कावड़ यात्रा के दौरान बसों में भगवान शिव के भजनों को चलाया जा सके। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए बसों की छत पर किसी भी कावड़िएं को सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सभी बसों में बजेंगे भोले के भजन

गाजियाबाद रीजन के सभी डिपो से कावड़ यात्रा के लिए 50 एसी बसें और 300 साधारण बसों का संचालन किया जाएगा। रीजन के सभी डिपो कौशांबी, साहिबाबाद, गाजियाबाद, हापुड, खुर्जा, लोनी, बुलंदशहर और सिकंदराबाद से इन बसों का संचालन 11 जुलाई से किया जाएगा। वहीं बसों में माहौल को भक्तिमय में बनाने के लिए म्यूजिक सिस्टम को भी ठीक कराया जा रहा है और जिन बसों में म्यूजिक सिस्टम नहीं है उनमें लगवाए जा रहे हैं, ताकि उनमें भगवान शिव के भजनों को बजाया जा सके। बसों के साउंड सिस्टम को लेकर सभी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधकों से जानकारी मांगी गई है।

Advertisment

सभी डिपो पर निर्धारित किए जा रहे प्लेटफार्म

रीजन के सभी डिपो से चलने वाली बसों को लेकर पूरी व्यवस्था को सही किया जा रहा है। इन बसों के संचालन के लिए प्लेटफार्म निर्धारित किए गए हैं, ताकि शिव भक्तों को बस ढूंढने में किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके अलावा इंक्वारी ऑफिस के पास भी सभी डिटेल चस्पा की जा रही है। वही कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी कावड़ये को बसों की छत पर सफर करने की अनुमति नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ