Ghaziabad News: लोनी में रिक्शा चालक पर मामूली विवाद में चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान युवक की मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी में मामूली विवाद में एक रिक्शा चालक पर एक युवक ने चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रिक्शा चालक की मौत हो गई।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

अंकुर विहार थाना

विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी में मामूली विवाद में एक रिक्शा चालक पर एक युवक ने चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

सभापुर कट के पास हुई घटना

दिल्ली के उस्मान विहार में 23 वर्षीय शिवम अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि शिवम ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम को वह ई-रिक्शा लेकर खजुरी से लोनी की ओर गया था। इस दौरान उसके साथ उसका एक दोस्त और एक अन्य युवक भी था। बताया गया है कि लोनी में अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सभापुर कट के पास वह सवारी का इंतजार करने लगा। इस दौरान उसका दोस्त और दूसरा युवक भी था। बताया गया है कि सभापुर कट पर सवारी का इंतजार करते समय किसी बात को लेकर शिवम का उस दूसरे युवक से विवाद हो गया।

Advertisment

पुलिस मामले की जांच करने में जुटी

आरोप है कि इस विवाद में युवक ने शिवम पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया है कि चाकू के तीन हमलों में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर एकत्र लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ