गाजियाबाद में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, ऐसे करता था वारदात

Ghaziabad News: गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस की गरुवार तड़के चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस की गरुवार तड़के चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से चोरी की एक बाइक और तंमचा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का लुटेरा है और महिलाओं से चेन स्नेचिंग करता है। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, गोली लगने से हुआ घायल

Advertisment

पुलिस टीम पर की फायरिंग

गाजियाबाद के इंदीरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्ताव ने बताया कि गुरुवार तड़के इंदिरापुरम पुलिस टीम हिंडन पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, मगर बाइक सवार ने बाइक नही रोकी और बाइक को दौड़ा दिया। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक सिपाही बाल-बाल बचा। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

एनसीआर में राह चलते लोगों से करता था चेन लूट

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तावपुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान इस्लामिया मदरसे के पीछे लोनी में किराए के मकान पर रहने वाले आमिर कुरैशी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी का रहना वाला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 6 मुकदमें दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और हापुड में राह चलते लोगों से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ने अब तक 35 से अधिक महिलाओं से चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ