गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, गोली लगने से हुआ घायल

Ghaziabad News: गाजियाबाद की टीला मोड़ थाना पुलिस की मंगलवार देर रात ओक्सीहोम सोसायटी के सामने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार लुटरे से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाइक सवार ने पुलिस पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद में एनकाउंटर में एक बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद की टीला मोड़ थाना पुलिस की मंगलवार देर रात ओक्सीहोम सोसायटी के सामने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार लुटरे से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाइक सवार ने अपने को घिरता देख पुलिस पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि पकड़ा गया बदमाश दिल्ली एनसीआर में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था।

ओक्सीहोम सोसायटी के सामने हुई मुठभेड़

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एसीपी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार देर रात टीला मोड़ थाना पुलिस टीम ओक्सीहोम सोसायटी के सामने चेकिंग कर रह रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने टीला मोड़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी और बाइक को कुटी के जंगल की तरह जाने वाले कच्चे रास्ते पर लेकर भागने लगा। इस दौरान अपने को घिरता देख बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

चोरी की बाइकों पर करता था स्नैचिंग की घटनाएं

जिस पर पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश की पहचान नहटौर, बिजनौर निवासी गुड्डू उर्फ शादाब के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली के खजुरी में किराए के मकान में रहता है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की बाइक और तंमचा बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की बाइक पर सवार होकर चेन स्नैचिंग करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ