Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई एक ओर घटना सामने आई है। यहां साहिबाबाद में रहने वाले सदफ खान को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल पर टास्क पूरा करके मोटी कमाई करने का लालच देकर अपने झांसे में ले लिया और उनके खाते से 46 लाख से भी अधिक रकम को उड़ा लिया। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इस मामले में अब पीड़ित गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस से ठगी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में निवेश में मुनाफा दिलाने के नाम पर 5.57 लाख की ठगी, ऐसे दिया घटना को अंजाम
50 से 100 प्रतिशत मुनाफे का दिया लालच
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शहीदनगर में सदफ खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उनके पास मोबाइल पर एक मैसेज आया था। जिसमें केवल टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा कमाए जाने की बात लिखी थी और इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित को फंसाने के लिए 50 से 100 प्रतिशत तक मुनाफे की बात लिखी थी। जिसके कारण पीड़ित आरोपियों द्वारा मैसेज में लिखी बातों के जाल में फंस गए और उन्होने दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद पीड़ित सदफ खान साइबर ठगों के संपर्क में आ गए।
50 बार में किए 46.76 लाख रुपये निवेश
इसके बाद आरोपियों ने उन्हे एक ग्रुप में जोड़ा और मोटी कमाई का लालच देते हुए बार-बार निवेश का दबाव बनाने लगे। इस पर पीड़ित ने पहले 15 हजार रुपये का निवेश कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का विश्चास जीतने के लिए उन्हे वापस दो हजार रुपये के रूप में दिए। जिसके बाद पीड़ित पर आरोपियों द्वारा ओर रुपये निवेश करने का दबाव बनाए जाने लगा। आरोपियों ने पीड़ित से एक एप भी डउनलोड कराया। जिसके बाद पीड़ित ने ठगों की बातों में आकर लगभग 50 में 46.76 लाख रुपये निवेश कर दिए। बताया गया है कि इस दौरान उनके एप में रकम बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होने अपनी रकम को निकालना चाहा तो रुपये नहीं मिले। इसके बाद भी आरोपी ओर निवेश का दबाव बनाते रहे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगे 45 लाख रुपये, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
8 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
12 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
14 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
18 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
19 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines