गाजियाबाद में निवेश में मुनाफा दिलाने के नाम पर 5.57 लाख की ठगी, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधी अलग-अलग तरह से लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर में कहीं ना कहीं ठगी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के शिवपुरी से सामने आया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

गाजियाबाद में निवेश के नाम पर ठगी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधी अलग-अलग तरह से लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर में कहीं ना कहीं ठगी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के शिवपुरी से सामने आया है। जहां साइबर अपराधियों ने एक युवती को निवेश के नाम पर मुनाफा कमाने का लालच देकर 5.57 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद में ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर भेजा मैसेज

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के शिवपुरी में अंशुमा अपने परिवार के साथ रहती हैं। अंशुमा ने गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके पास मोबाइल पर एक मैसेज आया था। जिसमें घर बैठे कमाई करने की बात लिखी थी। इस पर उसने लिंक को ओपन कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे अपने झांसे मे लेकर निवेश से जुड़ी बातें बताई और मुनाफे की बातें कहीं। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक ग्रुप से जोड़ दिया और निवेश के बारे में ग्रुप पर बातें करने लगे।

विज्ञापन

अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए रुपये

ग्रुप में आरोपियों ने अपने झांसे मे लेकर पहले 10 हजार रुपये का निवेश कराया और एक एप डाउनलॉड कराया। एप में उनकी रकम बढ़ी हुई दिखाई देने लगी। जिसके बाद आरोपियों ने उनसे लगभग 5.57 लख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान डाउनलोड कराए गए एप में उनकी रकम काफी बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया, तो आरोपीयों ने विभिन्न तरीके के बहाने बनाने लगे और उनसे ओर रुपयों की मांग करने लगे। इसके बाद रुपए की मांग करने पर आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच करने में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ