Ghaziabad News: लोनी बॉर्डर पर सूटकेस में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें गाजियाबाद से शक्ति सिंह की रिपोर्ट…

Ghaziabad News (1)

सूटकेस में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला। पूरे इलाके में यह खबर फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में इस मामले को लेकर सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूटकेस के अंदर महिला का शव गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिवपुरी वाटिका बेहटा नहर के पास से मिली है। शुरुआती जांच में महिला की उम्र करीब 26 साल आंकी गई है। हालांकि, अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के इलाकों से मिलने वाली गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतार

हालांकि, अभी तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। इस वजह से पुलिस को जांच में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की जांच कर रहे सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि शव की स्थिति देखकर लगता है कि किसी और जगह हत्या की गई है और शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ