Ghaziabad New Name Gajnagar or Harnandi Nagar : उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदलने की कवायद चल रही है। इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब गाजियाबाद के नाम को बदलने की चर्चा तेज हो गई है। इसे लेकर गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें जिले का नाम बदलकर गजनगर या हरनंदी नगर रखने पर विचार चल रहा है।
पिछले कई सालों से हिंदू संगठनों की ओर से गाजियाबाद जिले के नाम बदलने की मांग की जा रही है। गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा होने वाली है। गाजियाबाद के लिए दो नए नाम गजनगर और हरनंदी नगर सुझाए गए हैं। भाजपा पार्षद संजय सिंह ने मीटिंग में इस प्रस्ताव को पेश किया था। इसे लेकर गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल का कहना है कि कई लोगों ने जिले के नाम बदलने की अपील की है। पहली बार इस प्रस्ताव पर मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी।
यह भी पढे़ं : Ghaziabad Hit and Run Case में गई थी युवक की जान
नाम बदलने के प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा
वार्ड नंबर 100 के पार्षद संजय सिंह ने बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि नगर निगम में बीजेपी के पास बहुमत है। बोर्ड ने मेरे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस मुद्दे पर मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शहर के नाम बदलने का अब सही समय आ गया है।
सीएम ने मांगों पर गौर करने का दिया है आश्वासन
इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या होने के बाद गाजियाबाद के नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नारायण गिरि ने साल 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और गाजियाबाद के नाम बदलने को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसे लेकर महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह हमारी मांगों पर गौर करेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
12 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
14 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
17 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines