Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराध की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ऐसा ही मामला गाजियाबाद के बंसत रोड की एक सोसायटी मे रहने वाले व्यक्ति के साथ हुआ है। पीड़ित के मोबाइल पर साइबर अपराधियों ने ट्रैफिक चालान कटने का एक लिंक भेज दिया। पीड़ित ने लिंक ओपन किया तो उनका मोबाइल ही साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया और उनके खाते से कुछ ही मिनटों में 6.33 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो लोगों से बीमा पॉलिसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
मोबाइल हैक कर निकाले 6.33 लाख रुपये
जाकनारी के अनुसार, गाजियाबाद के बंसत रोड स्थित इंपीरियल सोसायटी में नरेन्द्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि बीती 27 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। मैसेज में ट्रैफिक चालान लिखा हुआ था। उन्होने सोचा कि कहीं चालान कटा है। इसकी जानकारी लेने के लिए उन्होने दिए गए मैसेज में लिंक को खोल लिया। ऐसा करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इस दौरान साइबर अपराधियों ने कुछ ही मिनटों में कई ट्रांजक्शन करते हुए उनके खाते से 6.33 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे 5 लाख 19 हजार, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
आप भी बरतें सावधानियां
साइबर अपराधी तरह-तरह से जाल में फंसाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता ही बचाव है। कभी भी अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक करने से बचें। केवल सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) से मान्यता प्राप्त ब्रोकर या प्लेटफार्म के माध्यम से ही निवेश करें। इसके अलावा फर्जी एप, वेबसाइट या इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कभी भी पैसा ना लगाएं। साइबर अपराधी दोगुने रिटर्न के झांसा देकर जाल में फंसाते हैं। ऐसे किसी लालच में न आएं, इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल या आधार नंबर किसी के साथ भी साझा ना करें। वहीं यदि किसी तरह की साइबर अपराध होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साइबर ठगों ने महिला से 8 लाख रुपये ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
23 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines