गाजियाबाद में प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित मोहननगर में 33 वर्षीय सोनिया का शव बीती 18 जून को उसके ही घर में बेड पर मिला था। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें मौत का कारण गला दबाकर आया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार करके सनसनीखेज खुलासा किया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, sahibabad police, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, साहिबाबाद पुलिस,

साहिबाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित मोहननगर में बीती 18 जून को एक घर में मिले महिला के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को मृतका महिला के प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप ने पूछताछ में बताया कि मृतका सोनिया से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि सोनिया उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी और उसे ब्लैकमेल कर रुपये भी ले रही थी। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

18 जून को घर पर मिला था सोनिया का शव

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित मोहननगर में 33 वर्षीय सोनिया अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया गया है कि बीती 18 जून को सोनिया का उसके ही घर में बेड पर शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर आने के कारण पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन और कॉल की जांच की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी फर्रुखाबाद निवासी किशनपाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

पत्नी को छोड़ने का दबाव और ब्लैकमेलिंग से था परेशान

साहिबाबाद के एसीपी श्वेता यादव के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि दोनो का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले आरोपी किशनपाल की भी शादी हो गई थी। आरोपी का कहना है कि सोनिया उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी और हर माह ब्लैकमेलिंग करके रुपये भी लेती थी। इसी से परेशान होकर उसने 18 जून को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ