---विज्ञापन---

गाजियाबाद में हॉस्टल से 3 लड़कियां गायब; छठी से 8वीं क्लास की छात्राएं, पुलिस खंगाल रही CCTV

Ghaziabad Hostel Girls News: गाजियाबाद पुलिस में आज हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि हॉस्टल में पढ़ रहीं 3 लड़कियां गायब हो गई हैं। वे सुबह हॉस्टल में दिखीं और फिर अचानक लापता हो गईं। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Ghaziabad Hostel Girls Missing Complaint: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना सिहानी गेट क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी हॉस्टल से 3 लड़कियां गायब हो गई हैं। लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह लड़कियों को सुबह योगा के लिए जगाया गया तो तीनों लड़कियां हॉस्टल से गायब पाई गईं। लापता लड़कियां छठी से 8वीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही हैं। वे हॉस्टल में ही निवास कर रही थीं। पुलिस ने हॉस्टल के CCTV फुटेज की जांच की तो पता चला कि लड़कियां सुबह हॉस्टल की गैलरी में टहल रही थीं और इसके बाद अचानक गायब हो गईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:क्या सिलेंडर-पत्थर से वाकई पलट सकती है ट्रेन? आखिर क्या कहता साइंस

जांच में सहयोग नहीं कर रहा हॉस्टल मैनेजमेंट

गाजियाबाद DCP राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। CCTVफुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। गायब हुई लड़कियां गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं और उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। हॉस्टल प्रबंधन पर इस घटना के बाद गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्या हॉस्टल में इन लड़कियों के साथ कोई गलत काम किया गया था?

---विज्ञापन---

हॉस्टल की वार्डन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था? इस मुद्दे पर हॉस्टल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही कोई ठोस अपडेट मिलने की उम्मीद है, लेकिन हॉस्टल मैनेजमेंट का जांच में सहयोग न करना सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें:18300 मील की रफ्तार से टकराएगा ‘तबाही का देवता’; जानें कब धरती के करीब पहुंचेगा एस्ट्रॉयड?

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गायब हुई लड़कियों के परिजन हॉस्टल पहुंच गए हैं। वे भड़के हुए हैं और हॉस्टल वार्डन, हॉस्टल मैनेजमेंट पर आरोप लगा रहे हैं। उनकी बात सुनने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल केस दर्ज करके लड़कियों की तलाश की जा रही है।

First published on: Sep 10, 2024 01:56 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola