Ghaziabad News: गाजियाबाद आवास विकास परिषद ने मंगलवार को अपनी विभिन्न योजना में पंजीकरण का ड्रा वसुंधरा सेक्टर 16 की सेंट्रल मार्केट में आयोजित किया। इस दौरान परिषद द्वारा ड्रॉ में चयनित हुए 115 लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए। आवास विकास परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को भी ड्रॉ की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े है फ्लैट
---विज्ञापन---
गाजियाबाद आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक नृपेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, गाजियाबाद आवास विकास परिषद के शहर की विभिन्न आवासिय योजनाओं जिनमें वसुंधरा योजना, मंडोला विहार योजना और सिद्धार्थ विहार योजना में लगभग 4500 से अधिक फ्लैट खाली पड़े है। बीती 1 मई को इन प्लेटों के लिए विशेष पंजीकरण शुरू कराया गया था। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई थी।
---विज्ञापन---
550 से अधिक लोगों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
---विज्ञापन---
बताया गया है कि 1 मई से 16 जून तक विभिन्न योजनाओं में 550 से अधिक लोगों ने फ्लैट के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद परिषद की ओर से आवेदनों की जांच की गई थी और जांच के बाद मंगलवार को वसुंधरा सेक्टर 16 की सेंट्रल मार्केट में योजनाओं से संबंधित ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस दौरान ड्रॉ में 115 लोगों को फ्लैट का आवंटन के लिए चयनित किया गया है। बताया गया कि इस आवंटन से गाजियाबाद आवास विकास परिषद को लगभग 110 करोड रुपए का राजस्व मिलेगा।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जल्द मिलेंगे पीएम योजना के आवास, इस कारण से हो रही थी देरी
---विज्ञापन---