Ghaziabad to Kolkata Flights Started: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से शनिवार को गोवा के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने हिंडन सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट पर गोवा की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली फ्लाइट से गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, एमएलए अजीत पाल त्यागी और संजीव शर्मा समेत 70 यात्रियों ने सफर किया।
यह भी पढ़ें:Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने इस दौरान दावा किया कि हिंडन की अब दूसरे शहरों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी होगी। बहुत जल्द यहां से लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट को भी सरकार अप्रैल से शुरू करने जा रही है। हिंडन से 180 सीटर प्लेन उड़ान भरेंगे। शनिवार को दो जगहों गोवा और कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू हुई हैं। रविवार से बेंगलुरु के लिए भी उड़ान शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा
वहीं, 22 मार्च से जम्मू और चेन्नई के लिए भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इस दिन से ही बेंगलुरु के लिए दिन में 2 फ्लाइट्स शुरू होंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर उमेश यादव ने बताया कि पहली बार यहां से कमर्शियल फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसको लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
ये रहेगा विमानों का शेड्यूल
- गोवा के लिए हिंडन एयरपोर्ट से सुबह साढ़े 10 बजे पहली फ्लाइट टेकऑफ होगी, जो दोपहर सवा 1 बजे गोवा पहुंचेगी। वापसी में गोवा से दोपहर 2 बजे फ्लाइट टेकऑफ होगी, जो शाम 4.40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
- बेंगलुरु से दोपहर 12.40 बजे फ्लाइट टेकऑफ होगी, जो दोपहर सवा 3 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में हिंडन से फ्लाइट शाम पौने 4 बजे टेकऑफ होगी, जो शाम 6.35 बजे बेंगलुरु में लैंड करेगी।
- कोलकाता से सुबह 7:10 बजे फ्लाइट टेकऑफ होगी, जो सुबह साढ़े 9 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में हिंडन से शाम 5.20 बजे फ्लाइट टेकऑफ होगी, जो कोलकाता में शाम 7.40 बजे लैंड करेगी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines