गाजियाबाद पुलिस ने 6 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाता था शिकार

Ghaziabad News: गाजियाबाद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक सूचना पर दिल्ली के रहने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर मोटा मुनाफा कमान का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था और ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराता था।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

गाजियाबाद साइबर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक सूचना पर दिल्ली के रहने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर मोटा मुनाफा कमान का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था और ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराता था। बताया गया है कि यह गैंग अब तक 6 करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी को अंजाम दे चुका है। कुछ महिलाओं द्वारा सोशल मीडिया पर विज्ञापन पोस्ट कराकर लोगों को अपने जाल में फंसया जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 6 लाख रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और चैकबुक बरामद की है।

6 करोड़ से अधिक 7 ठगी की घटनाओं का खुलासा

गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ क्रिप्टो करेंसी मे निवेश कराने के नाम पर ठगी की घटना हुई थी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा साइबर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच करने में जुटी थी। पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर दिल्ली रोहिणी निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ के दौरान 6 करोड़ से अधिक की 7 ठगी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

10 प्रतिशत लेता था कमिशन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गैंग में कुछ महिलाए भी शामिल है। महिलाए अपने सोशल मीडिया एकाउंट से लोगों को विश्वास में लेकर दोस्ती करती हैं और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर फर्जी वेबसाइट में इंवेस्ट कराती है। बताया गया है कि पकड़े गए आरोपी का काम ठगी की रकम के लिए खाते उपलब्ध करना था। आरोपी द्वारा उपलब्ध खातों में ठगी का रुपया आने के बाद वह 10 प्रतिशत कमिशन रखकर बाकि रुपये अन्य साथियों को दे देता था। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी करने में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ