गाजियाबाद में करोबारी से 80 लाख की धोखाधड़ी, होर्डिंग कारोबार में मोटा मुनाफे का दिया लालच

Ghaziabad News: गाजियाबाद में होर्डिंग कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यापारी से 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है। रुपये लेने के बाद भी एक विज्ञापन कंपनी ने कारोबारी को ना तो मुनाफा दिया और ना ही रुपये वापस दिए। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Admission Fraud

Admission Fraud

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में होर्डिंग कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यापारी से 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है। रुपये लेने के बाद भी एक विज्ञापन कंपनी ने कारोबारी को ना तो मुनाफा दिया और ना ही रुपये वापस दिए। इस दौरान दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद की वेव सिटी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोटा मुनाफा दिलाने का दिया लालच

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के रहने वाले एक व्यापारी ने वेव सिटी थाने में शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात विस्तार कम्यूनिकेशन नाम की एक विज्ञापन कंपनी के रामेन्द्र सिंह से मुलाकात हुई थी। बताया गया है कि इस दौरान रामेन्द्र ने उन्हे होर्डिंग कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही और कहा कि होर्डिंग कारोबार में निवेश करने से उन्हे करोड़ों रुपये का मुनाफा होगा। जिसके बाद कारोबारी ने कंपनी के प्रोडेक्ट देखे और जांच करने के बाद 80 लाख रुपये का निवेश कंपनी के व्यापार में कर दिया था। जिसके बाद भी उसे बार-बार अच्छा मुनाफा दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

Advertisment

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि कुछ समय बाद उन्होने आरोपी से मुनाफे के बारे में पूछा तो आरोपी बहाने बनाने लगा। जिसके बाद व्यापारी ने उस पर दबाव बनाया, मगर ना तो मुनाफा मिला और ना ही रुपये वापस मिले। इस पर व्यापारी के दबाव में आरोप ने उसे चेक दे दिए। जिसके बाद व्यापारी ने आरोपी द्वारा दिए गए चेको को बैंक में लगया तो, दोनों चेक भी बाउंस हो गए। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर वेव सिटी थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ