Ghaziabad News: गाजियाबाद की विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में आवारा डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर हुआ विवाद रविवार को एक बार फिर गरमा गया। शुक्रवार को सोसायटी के लोग एकत्र होकर जल निगम पुलिस चौकी पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान निवासियों ने अपने हाथों में सोसायटी को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। वहीं लोगों का आरोप था कि जिस एक युवती ने कई स्ट्रीट डॉग सोसायटी में पाल रखे है। आरोप है कि ये कुत्ते उनके बच्चों पर हमला करते है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन कुत्तों के कारण कई बार झगड़े की स्थिति बन चुकी है और सोसायटी का माहौल खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही डॉग लवर युवती के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

शुक्रवार को कुत्तो को खाना दे रही युवती के साथ हुई थी मारपीट
बता दें कि बीते शुक्रवार ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसाइटी में एक डॉग लवर युवती सोसायटी में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। तभी सोसायटी मैं रहने वाले एक युवक ने इसका विरोध किया और युवती को रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। मरपीट का 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक युवती को थप्पड़ मार रहा है और वहां कई अन्य लोग भी खड़े हुए है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था।

---विज्ञापन---

सोसायटी से आवारा कुत्तों को हटाने की मांग

---विज्ञापन---

रविवार को चौकी पर पहुंचे ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसाइटी के लोागें ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने पुलिस से सोसायटी से आवारा कुत्तों को हटाए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि इन आवारा कुत्तों के कारण आए दिन सोसायटी में विवाद होता है। इस दौरान कई लोग उस युवक के समर्थन में भी दिखे जिसके साथ युवती का विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह से समझाकर शांत किया और उन्हे वापस घर भेजा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में लिफ्ट का इंतजार कर रही महिला को कुत्ते ने काटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

---विज्ञापन---