गाजियाबाद में नकली प्रकाशन और होलोग्राम के नाम से बिक रही थी किताबें, छापा पड़ा तो हुआ बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कॉलोनी के एक गोदाम पर छापा मारकर लगभग 15 लाख से अधिक रुपये कीमत की नकली किताबें बरामद की हैं। बरामद की गई किताबों पर नकली प्रकाशन और होलोग्राम लगे हुए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Fake books, fraud, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, नकली किताबें, धोखाड़ी

किताबें

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर नाईपुरा कॉलोनी के एक गोदाम पर छापा मारकर लगभग 15 लाख से अधिक रुपये कीमत की नकली किताबें बरामद की हैं। बरामद की गई किताबों पर नकली प्रकाशन और होलोग्राम लगे हुए थे। पकड़ी गई इन नकली किताबों में प्रतियोगी परीक्षाओं, मेडिकल और स्कूलों की कीताबें शामिल है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

15 लाख से अधिक कीमत की 2614 नकली किताबें बरामद

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस से एक युवक ने शिकायत की थी कि बाजार में कुछ दुकानों पर कुछ संदिग्ध किताबें बेची जा रही है। बताया कि इन किताबों पर नकली प्रकाशन और होलोग्राम लगाकर बेचा जा रहा है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत टीम ने थाना क्षेत्र के नाईपुरा कॉलोनी के एक गोदाम पर छोपेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से प्रदीप कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से 2614 नकली किताबें बरामद की है। जिनकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

नकली प्रकाशक और होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी किताबें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से पकड़े गए आरोपी प्रदीप कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि असली किताबों के प्रकाशकों और होलोग्राम की नकल तैयार की जाती थी। जिसके बाद नकली किताबों पर प्रकाशक के नाम से नकली होलोग्राम लगाकर बेच दिया जाता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा अब पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी करने में जुट गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ