Ghaziabad News: गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बीटेक की छात्रा ने 19वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया जाम में सामने आया है कि छात्रा कम नंबर आने के कारण तनाव में चल रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
बीटेक दूसरे वर्ष की छात्रा थी मानसी
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में 19 वर्षीय मानसी अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया गया है कि मानसी क्षेत्र के एक कॉलेज में बीटेक दूसरे वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह मानसी ने 19 वी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नंबर काम आने से तनाव में थी छात्रा
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए एग्जाम में कम नंबर आने के कारण वह तनाव में थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में बात सामने आई है कि मानसी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थी। इस दौरान नंबर काम आने के कारण कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी। मौके पर जानकारी की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
सीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
41 mins agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
3 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
4 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
5 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
21 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines