Ghaziabad News: दो दिनों बाद GDA करेगा शहर में खाली पड़ी संपत्तियों की नीलामी, जानिए प्रक्रिया

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में विभिन्न योजनाओं में खाली पड़ी 164 संपत्तियों की 30 जुलाई यानी दो दिनों बाद हिन्दी भवन में नीलामी की जाएगी। अपर सचिव के अनुसार, नीलामी में शामिल होने के लिए नीलाम किए जाने वाले रिक्त भूखंडों की काफी समय पहले से ही लोगों को जानकारी देने के लिए जीडीए द्वारा शहर में होर्डिंग के माध्यम से जानकारी दी गई थी।

Ghaziabad News, GDA, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad, गाजियाबाद, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद ताजा खबर, जीडीए

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में विभिन्न योजनाओं में खाली पड़ी 164 संपत्तियों की 30 जुलाई यानी दो दिनों बाद हिन्दी भवन में नीलामी की जाएगी। अपर सचिव के अनुसार, नीलामी में शामिल होने के लिए नीलाम किए जाने वाले रिक्त भूखंडों की काफी समय पहले से ही लोगों को जानकारी देने के लिए जीडीए द्वारा शहर में होर्डिंग के माध्यम से जानकारी दी गई थी। इसके अलावा नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोग मौके की स्थिति को भी दिखाने का जीडीए द्वारा प्रबंध किया गया है। नीलामी में रिक्त पड़ी आवासीय, व्यवसायिक, स्कूल व अन्य संपत्तियां उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का पहल पोर्टल हो रहा आंवटियों के लिए मददगार साबित, घर बैठे मिल रही ये सुविधाएं

Advertisment

164 संपत्तियों को किया जाएगा नीलमी में शामिल

अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, शहर में नीलामी में विभिन्न योजनाओं में खाली पड़ी 164 संपत्तियों को शामिल किया जा रहा है। बताया गया है कि इन संपत्तियों को खरीदने के इच्छुक लोग एचडीएफसी बैंक की शाखा से इसके लिए फार्म ले सकते थे। इसके बाद फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई यानी आज की रखी गई थी। इसमें भाग लेने के लिए संपत्ति की जितनी कीमत होगी उसकी 10 फीसदी राशि का ड्राफ्ट फार्म के साथ जमा करना होगा। नीलामी प्रक्रिया में संपत्ति प्राप्त करने वाले खरीदार को 60 दिन के अंदर 15 प्रतिशत राशि प्राधिकरण के कोष में जमा करानी होगी।

खाली पड़ी व्यावसायिक दुकान, क्योस्क और भूखंडों की होगी नीलामी

30 जुलाई को जीडीए द्वारा हिन्दी भवन में कराई जाने वाली नीलामी में पटेलनगर डी-ब्लॉक, आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर और यूपी बॉर्डर पॉकेट ए में कई आवासीय, इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट एच, इंदिरापुरम योजना न्यायखंड-1, इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-ए, इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-बी, इंदिरापुरम योजना शक्तिखंड-4, इंदिरापुरम योजना ज्ञानखंड-1, इंदिरापुरम योजना ज्ञानखंड-3, कौशांबी योजना ब्लॉक-ए, कर्पूरीपुरम योजना के खाली पड़ी व्यावसायिक दुकान, क्योस्क और भूखंड भी नीलामी में शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षण कार्यो और चिकित्सा संस्थानों के लिए भी भूखंडों को नीलामी में शामिल किया गया है। इसके अलावा आरडीसी राजनगर में व्हीकल फ्री जोन में सामुदायिक सुविधा के लिए बने 10 क्योस्क भी तीन साल की लीज पर संचालित करने के लिए नीलाम किए जाएंगे। इसके अलावा ओर भी खाली पड़े भूखंड़ों को नीलामी में शामिल किया गया है जिनके बारे में विस्तार से जानकारी के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ