गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का पहल पोर्टल हो रहा आंवटियों के लिए मददगार साबित, घर बैठे मिल रही ये सुविधाएं

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का पहल पोर्टल आवंटियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आवंटियों को घर बैठे बहुत सी सुविधाएं मिल रही है। अभी तक जीडीए के पहल पोर्टल से लगभग साढ़े सात हजार से अधिक आवंटी जुड चुकें है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, Ghaziabad, GDA, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad todays news, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, जीडीए, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद आज की खबर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का पहल पोर्टल आवंटियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आवंटियों को घर बैठे बहुत सी सुविधाएं मिल रही है। जिसके कारण आवंटियों के समय की बचत हो रही और उन्हे जीडीए कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ रहे है। अभी तक जीडीए के पहल पोर्टल से साढ़े सात हजार से अधिक आवंटी जुड़ चकें है। इसके अलावा जीडीए की ओर से आवंटियों को आवंटन पत्र भी ईमेल आईडी पर जारी किए जाने का काम शुरू हो चुका हैँ। आवंटियों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जीडीए द्वारा पहल पोर्टल की शुरूआत की गई थी। जिसने कुछ ही समय में आवंटियों के बीच अपनी अच्छी पहचान बना ली है।

आवंटियों ने लगभग 100 करोड़ से अधिक राशि जमा कराई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक जीडीए के पहल पोर्टल से अब तक लगभग साढ़े सात हजार से अधिक आवंटी जुड चुकें है। इसके अलावा अभी तक 3300 से अधिक आवंटियों ने बैंक शाखाओं के माध्यम से प्राधिकरण के कोष में लगभग 100 करोड़ से अधिक रुपये की धनराशि भी जमा कराई है। इस पोर्टल के माध्यम से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं मधुबन बापुधाम, स्वर्ण जयंतिपुरम, वैशाली, कोयल एनक्लेव, प्रतापविहार, कर्पपूरीपुरम आदि योजनाओं के आवंटियों को लाभ मिल रहा है। आवंटी पहल पोर्टल के माध्यम से अपनी किश्तों का भगतान कर रहें है।

Advertisment

क्या-क्या मिल रही सुविधाएं

जीडीए के पहल पोर्टल द्वारा आवंटियों को विभिन्न सुविधाए मिल रही है। जिनमें आवंटी घर बैठे ही ऑनलाइन चालान के जरीए किश्तों का भगतान कर सकतें है। इसके अलावा नौ डयूज सर्टिफिकेट, रजिस्ट्री कराने के लिए स्लॉट की बुकिंग कराना, आवंटियों को बकाया किश्तों की जानकारी, किश्तों के भुगतान की जानकारी, अगली किश्त का समय, म्यूटेशन की सुविधा के साथ-साथ आवंटियों को म्यूटेशन पत्र भी मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जा रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ