Ghaziabad News: कांवड़ियों की सेवा के लिए तैनात किए जाएंगे 600 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी, प्राइवेट अस्पतालों को भी किया अलर्ट

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष पूरे कांवड़ मार्ग पर 600 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कांवड़ियों की सेवा के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 20 से अधिक मोबाइल टीमें भी पूरे कांवड़ मार्ग पर घूमती रहेगी।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा 2025

विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे कांवड़ मार्ग पर 600 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कांवड़ियों की सेवा के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 20 से अधिक मोबाइल टीमें भी पूरे कांवड़ मार्ग पर घूमती रहेगी, ताकि किसी भी कांवड़िया को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत सहायता दी जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

600 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी रहेंगे तैनात

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद के सभी विभागों की तरह स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ मार्ग पर किसी भी कांवड़िया को किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का तुरंत उपचार दिए जाने को लेकर प्रत्येक आधा किलोमीटर की दूरी पर स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं 20 से अधिक मोबाइल टीमें भी पूरे कांवड़ मार्ग पर घूमती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बार कांवड़ियों की सेवा के लिए 100 से अधिक चिकित्साकों और 500 से अधिक चिकित्सा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर अस्थाई अस्पतालों को भी खोलने की विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment

24 घंटे रहेगी चिकित्साकों और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ियों के सेवा के लिए साहिबाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर आदि क्षेत्रों में विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिवरों में 24 घंटे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी पर लगाई जाने वाली 20 से अधिक मोबाइल टीमों के पास प्राथमिक उपचार किट, एआरवी और एएसवी वैक्सीन भी उपलब्ध रहेंगी। कुछ स्वस्थ कर्मियों की ड्यूटी कांवड़ियों के भेष में भी लगाई जाएगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ