हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी में बड़ी नीलामी! आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने और निवेश करने वालों के लिए बड़ा मौका आया है. इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी समेत कई प्रमुख योजनाओं में 120 से ज्यादा भूखंडों की नीलामी होने वाली है, इच्छुक खरीदार 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का बड़ा मौका. (Image: Pexels)

गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. शहर की प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में खाली पड़े जमीनों की नीलामी की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस नीलामी के तहत इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ जैसी लोकप्रिय जगहों पर 120 से ज्यादा जमीन खरीदारों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. खास बात यह है कि इन प्लॉटों का आकार अलग-अलग रखा गया है, ताकि छोटे निवेशकों से लेकर बड़े खरीदारों तक सभी को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प मिल सके. रियल एस्टेट में निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि इन क्षेत्रों में संपत्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी! हापुड़ चुंगी पर बनेगा 1.2 किमी लंबा फ्लाईओवर, रोज के

पहली बार मिक्स लैंड यूज भूखंड भी होंगे नीलामी का हिस्सा

अधिकारियों के अनुसार इस बार 120 वर्ग मीटर से लेकर लगभग 7,000 वर्ग मीटर तक के विभिन्न आकार के प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं. सबसे खास बात यह है कि 18 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित पांच मिक्स लैंड यूज भूखंड पहली बार बोली प्रक्रिया के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इन भूखंडों पर आवासीय उपयोग के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी नक्शा स्वीकृत कराया जा सकता है. इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग, होटल, नर्सिंग होम, अस्पताल, हाई स्कूल और कियोस्क जैसी विभिन्न श्रेणियों के भूखंड भी नीलामी में शामिल किए गए हैं.

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

प्राधिकरण ने इच्छुक लोगों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 जून निर्धारित की है. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं. वहीं, नीलामी प्रक्रिया 20 जून को हिंदी भवन में आयोजित की जाएगी, जहां सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले आवेदक को संबंधित भूखंड आवंटित किया जाएगा. इंदिरापुरम और इसके विस्तार क्षेत्र में ही 62 भूखंड नीलामी के लिए रखे गए हैं, जबकि अन्य योजनाओं में भी कई महत्वपूर्ण प्लॉट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Traffic Relief: NH-9 पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, नए जंक्शन और कट से खत्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola