---विज्ञापन---

गाजियाबाद के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी! हापुड़ चुंगी पर बनेगा 1.2 किमी लंबा फ्लाईओवर, रोज के भारी जाम से मिलेगी मुक्ति

Ghaziabad Traffic: गाजियाबाद में यात्रा करने वाले वाहन चालकों की सबसे बड़ी समस्या वहां लगने वाला जाम है, जिससे न सिर्फ छोटी दूरी थकाऊ बन जाती है, बल्कि समय और ईंधन भी बहुत खर्च होता है. ऐसे में शहर के सबसे व्यस्त और जाम प्रभावित इलाकों में शामिल हापुड़ चुंगी पर अब ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है और एक फ्लाईओवर के निर्माण पर काम चल रहा है.

---विज्ञापन---

गाजियाबाद के लाखों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद हर कोई राहत की सांस लेगा. दरअसल, शहर के सबसे व्यस्त और जाम प्रभावित इलाकों में शामिल हापुड़ चुंगी पर अब ट्रैफिक की समस्या को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने संजयनगर सेक्टर 23 के एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए कविनगर थाने से आगे शास्त्रीनगर चौराहे तक फ्लाईओवर बनाने की योजना को आगे बढ़ा दिया है. इस परियोजना का उद्देश्य रोजाना इस रूट पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को छुटकारा दिलाना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है.

यह भी पढ़ें: Delhi-Noida Tunnel Project: दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा सुपरफास्ट, बनाएं जाएंगे

---विज्ञापन---

125 करोड़ रुपये से बदल जाएगी तस्वीर

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 1.2 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह राशि क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से उपलब्ध कराई जाएगी. जीडीए को इस परियोजना के लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद अब इसे जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है. उम्मीद है कि फ्लाईओवर एएलटी सेंटर, हापुड़ चुंगी और शास्त्रीनगर को जोड़ते हुए यातायात को तेज और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे न सिर्फ वाहन चालकों का समय बचेगा और सफर पहले से अधिक आरामदायक बनाएगा. अधिकारियों के अनुसार जून के आखिर तक टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो जाएगा.

एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जाने वालों को फायदा

वर्तमान में एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए डायमंड फ्लाईओवर के रास्ते बड़ी संख्या में वाहन एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर आते-जाते हैं. ऐसे में सुबह और शाम के पीक ऑवर में यहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. नया फ्लाईओवर बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी और हापुड़ चुंगी पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों को आसानी होगी.

---विज्ञापन---

शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फ्लाईओवर गाजियाबाद की सड़क व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. पहले कलेक्ट्रेट से सीबीआई अकादमी तक फ्लाईओवर बनाने पर भी विचार किया गया था, लेकिन मौजूदा ट्रैफिक दबाव को देखते हुए एएलटी से शास्त्रीनगर मार्ग को प्राथमिकता दी गई. जीडीए अधिकारियों का कहना है कि परियोजना का लक्ष्य सिर्फ जाम कम करना ही नहीं, बल्कि भविष्य की बढ़ती यातायात जरूरतों को भी पूरा करना है.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Traffic Relief: NH-9 पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, नए जंक्शन और कट से खत्म

---विज्ञापन---

First published on: Jun 09, 2026 11:15 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola