गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे की मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दोस्त ने भी गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए सड़क हादसे में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे की मौत हो गई है. वहीं एक अन्य युवक ने भी जान गंवाई है और 3 लोग हादसे में घायल भी हुए हैं. हादसा तेज स्पीड के कारण कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ.

atiq ahmed son accident

सड़क हादसे में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे ने जान गंवाई है.

उत्तर प्रदेश के नामी गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है. अबान ने सड़क हादसे में जान गंवाई है, जो झांसी में हुआ. हादसे में अबान के साथ उसका दोस्त सोनू भी मारा गया. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं. मिली जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है. अबान की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और बुरी तरह पिचक कई. पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार सवार लोगों को निकालकर अस्तपाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. हाईवे पर उनकी कार बैलेंस बिगड़ने के कारण डिवाइडर से टकराई और पलट गई. कार डिवाइडर से इतने जोरदार तरीके से भिड़ी कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया. घायलों के नाम मोहम्मद जैद और उमर हैं, वहीं तीसरे शख्स का नाम नहीं पता चला है. पुलिस जांच करके पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ? हादसे के समय की रफ्तार कितनी थी? क्या हादसा खराब मौसम के कारण हुआ?

विज्ञापन

बाल संरक्षण गृह में अबान ने बिताए कई साल

अबान अहमद गैंगस्टर अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था. अबान और उसके भाई अहजम को उमेश पाल मर्डर के बाद पुलिस ने बाल संरक्षण गृह में भेज दिया था, क्योंकि दोनों नाबालिग थे. अक्टूबर 2023 में अबान और अहजम को बाल संरक्षण गृह से निकालकर उसकी बुआ को सौंप दिया गया था. वहीं अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को अक्टूबर 2025 में नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. अबान परिवार के लोगों के साथ अली से मिलने के लिए झांसी जा रह थे. लेकिन रास्ते में हादसा होने के चलते घर में मातम पसर गया है. वहीं भाई की मौत की खबर अली अहमद को भी दे दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ