Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) प्रोजेक्ट को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार से मंजूरी पत्र मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अप्रैल तक परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे निर्माण कार्य की दिशा काम शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बनने के बाद फरीदाबाद और नोएडा की दूरी आधी से भी कम हो जाएगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।
10 मिनट का डेढ घंटे में होता है पूरा
जानकारी के मुताबिक शहर से रोजाना करीब एक लाख लोग नौकरी व अन्य कामों के लिए नोएडा-गाजियाबाद आवाजाही करते हैं। फरीदाबाद-नोएडा के बीच यमुना होने के कारण अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। ऐसे में लोगों को नोएडा आने-जाने के लिए सड़क मार्ग से दिल्ली कालिंदीकुंज से जाना पड़ता है। आगरा नहर के साथ बनी इस सड़क पर सुबह-शाम भारी जाम होने के कारण वाहन चालकों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में उनका 10 मिनट का सफर एक से डेढ़ घंटे में तय होता है। वहीं दिल्ली की तरफ से नोएडा जाने पर घंटों जाम में फंसना पड़ता है।
फरीदाबाद से सीधे पहुंचेंगे नोएडा के मंगरोली गांव
मेट्रो से जाने पर कम से कम एक घंटे का समय लगता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से एक्सप्रेस वे की डीपीआर बनाने के लिए नोएडा की एमएसवी कंपनी को कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त किया गया था। एजेंसी ने तीन अलाइन्मंट (मार्ग) चिन्हित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के अनुसार, एफएनजी एक्सप्रेसवे की शुरुआत ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल के पास से होगी। इसके बाद ये खेड़ी कलां गांव होते हुए लालपुर में यमुना किनारे पहुंचेगा। जहां इसे पुल के जरिए नोएडा में मंगरोली गांव के साथ जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ दो अन्य मार्गों को भी चिन्हित किया गया। इससे दोनों के शहरों के आवागम में काफी सुविधा होगी। नोएडा से लोग सीधे फरीदाबाद जा सकेंगे। इसी तरह फरीदाबाद सीधे लोग नोएडा आ सकेंगे।
आठ गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, बनेगी सड़क
परियोजना के लिए हरियाणा के करीब आठ गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह अधिग्रहण सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस प्रक्रिया को पारदर्शी और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरा करने की योजना बना रहा है। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि एफएनजी परियोजना के तहत फरीदाबाद को सीधे एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नौ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के बन जाने से शहरवासियों को नोएडा और गाजियाबाद की ओर आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही, दिल्ली-एनसीआर के अन्य हिस्सों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी, जिससे यातायात का दबाव कम होगा।
लालपुर में यमुना पर बनेगा 600 मीटर लंबा पुल
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल का कहना है कि परियोजना के तहत गांव लालपुर में यमुना नदी पर 600 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच यातायात को सुगम बनाया जाएगा। पुल बनने के बाद लोगों को लंबा चक्कर लगाने से निजात मिलेगी और यात्रा में लगने वाला समय भी घटेगा। इस पूरी परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सड़क, पुल, भूमि अधिग्रहण और अन्य बुनियादी ढांचे की लागत शामिल है।
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
24 mins agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
35 mins agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
4 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
18 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines