Noida News: NCR में प्रोपर्टी में निवेश कर मुनाफा कमाने वाले और NCR में अच्छी लोकेशन पर अपना घर लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए काम की खबर है। गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाला FNG एक्सप्रेस वे का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में इस एक्सप्रेस वे के किनारे पर तीनों ही शहरों की प्रोपर्टी में उछाल देखने को मिल रहा है। FNG एक्सप्रेस वे लगभग 56 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का बनाया जा रहा है। काम में तेजी को देखते हुए इसके किनारें के इलकों में रियल एस्टेट में भी आने वाले समय में काफी उछाल आने की संभावना है। ऐसे में प्रोपर्टी कंस्लटेंट्स और डेवलपर्स का मामना है कि इस समय इस एक्सप्रेस वे के किनारे के इलाकों में किया गया निवेश आने वाले समय में अच्छा मुनाफा दे सकता है।
FNG किनारें के इलाकों की प्रोपर्टी में बूम आने की संभावना
फरीदाबाद-नोएड-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेस वे का निर्माण काफी समय से चल रहा है। हाल में इस एक्सप्रेस वे का निर्माण का कार्य में तेजी लाई गई है। FNG के निर्माण के बाद गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए फरीदाबाद सहित गुरुग्राम के लिए भी नया रूट खुल जाएगा। इसके अलावा FNG एक्सप्रेस वे एनएच-24, एनएच-19, ग्रेटर-नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस वे सहित गाजियाबाद और नोएडा के अन्य कई मुख्य मार्ग से भी जुड़ता है।FNG एक्सप्रेस वे से दिल्ली मेट्रो का नोएडा स्थित इलेक्ट्रोनिक सिटी (सेक्टर-62) मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन भी काफी नजदीक पड़ते है। जिसके कारण इस एक्सप्रेस वे के किनारें के इलाकों की प्रोपर्टी में बूम आने की संभावना है और यहां के इलाकों में किया गया निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- FNG एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट: यमुना पर पुल बनने से 20 लाख लोगों को मिलेगी राहत, 200 करोड़ की लागत
बड़े शहरों के लिए मिलेगी बेहतर कनेक्टविटी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां के सेक्टर-150, सेक्टर-140, सेक्टर-168 और सेक्टर-122 में प्रोपर्टी की मांग में बढ़ोत्तरी देखी गई है। क्योंकि ये सेक्टर FNG एक्सप्रेस वे के पास स्थित है। FNG एक्सप्रेस वे के कारण इन क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ समेत अन्य शहरों के लिए बेहतर कनेक्टविटी आसानी से मिल जाती है। जिसके कारण यहां पर बड़े-बड़े डेवलेपर्स ने भी अपने प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ ही सालों में सेक्टर-168 में प्रोपर्टी के दामों में लगभग 60 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ देखी गई है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-150 में भी प्रोपर्टी के दामों लगभग 130 प्रतिशत से अधिक की बढोत्तरी सामने आई है।
यह है एक्सप्रेस वे का रूट
FNG एक्सप्रेसवे नेशनल हाइवे-24 पर नोएडा के छिजारसी से शुरू होकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को पार करता हुआ यमुना तक करीब 23 किलोमीटर लंबा है. FNG एक्सप्रेसवे गाजियाबाद में एनएच-24 को नोएडा के छिजारसी, बहलोलपुर, सोहरखा, सेक्टर 112, 140, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर-168 होकर फरीदाबाद के गांव लालपुर में आकर निकलेगा. जिसके कारण फरीदाबाद आने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के लोगों को दिल्ली जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को लेकर आया नया ऑर्डर, जानें कब तक पूरा होगा काम?
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines