फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को लेकर आया नया ऑर्डर, जानें कब तक पूरा होगा काम?

उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाले FNG एक्सप्रेसवे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कुछ दिन पहले हा इस एक्सप्रेसवे को हरियाणा सरकार की तरफ से मंजूरी मिली है, जिसका काम जल्द ही शुरू होने वाला है।

FNG expressway

देश में कई एक्सप्रेसवे पर काम किया जा रहा है, इन्हीं में से एक FNG एक्सप्रेसवे भी है। इसका काम दशकों पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है। इस एक्सप्रेसवे से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ा जाएगा। इसका काम उत्तर प्रदेश में बहुत पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन हरियाणा सरकार की तरफ से इसको मंजूरी मिलनी बाकी थी। हालांकि, कुछ दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने भी इसकी मंजूरी दे दी। हाल ही में एक्सप्रेसवे को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें फरीदाबाद सरकारी निकाय ने नोएडा प्राधिकरण को एक पत्र भेजा है।

विज्ञापन

600 मीटर लंबे पुल के निर्माण

दोनों राज्यों ने नोएडा के मंगरोली गांव के पास यमुना नदी पर एक 600 मीटर लंबे पुल का निर्माण होना है। इसमें आने वाली लागत को समान रूप से दोनों राज्यों में बांटा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को गाजियाबाद और नोएडा होते हुए फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस पुल की लागत का 50 फीसदी नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा, जबकि इसका निर्माण हरियाणा की एक एजेंसी करेगी। इस प्रोजेक्ट को इसी साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

मिला ऑफिशियल लेटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक विजय रावल ने इससे जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि ‘फरीदाबाद सरकारी निकाय से एक ऑफिशियल लेटर मिला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे प्रोजेक्ट की लागत में हिस्सेदारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से गाजियाबाद-नोएडा के अलावा, फरीदाबाद के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय 40 मिनट तक कम हो जाएगा।

विज्ञापन

कब शुरू हुआ था एक्सप्रेसवे का काम?

एफएनजी एक्सप्रेसवे को 1989 में प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य इन तीनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना है, लेकिन इसका काम कई कारणों के चलते बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसमें देरी के लिए अधिकारियों ने कई कारण बताए, जिसमें यूपी और हरियाणा के बीच समन्वय की कमी और अनसुलझे फंडिंग मुद्दों को बताया गया। इसका काम उत्तर प्रदेश में हरियाणा बॉर्डर तक हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे में अभी खास तौर पर यमुना पुल का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ