FNG एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट: यमुना पर पुल बनने से 20 लाख लोगों को मिलेगी राहत, 200 करोड़ की लागत

FNG एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट यमुना नदी पर 200 करोड़ रुपये की लागत में 600 मीटर लंबा पुल बनेगा। फरीदाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से रोजाना सफर करने वालों को अब लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। इस प्रोजेक्ट से 20 लाख यात्रियों को राहत मिलेगी।

EXPRESSWAY

EXPRESSWAY

फरीदाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद रोजाना सफर करने वालों को अब लंबी दूरी और ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद(FNG) एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट आखिरकार गति पकड़ने जा रही है। इस परियोजना के तहत यमुना नदी पर 600 मीटर लंबा हाईटेक पुल बनाया जाएगा, जो नोएडा के मंगोली गांव को फरीदाबाद के लालपुर गांव से सीधे जोड़ेगा।

विज्ञापन

20 साल पुरानी योजना को मिली नई सांस

विज्ञापन

इस एक्सप्रेसवे की परिकल्पना नोएडा प्राधिकरण ने करीब दो दशक पहले की थी। इसका उद्देश्य एनसीआर के प्रमुख शहरों के बीच बिना किसी ट्रैफिक और समय की बर्बादी के तेज और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना था। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का काम काफी पहले ही लगभग पूरा कर लिया था। लेकिन हरियाणा सरकार की ओर से यह योजना सालों से अटकी हुई थी। अब हरियाणा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है और यमुना पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है।

200 करोड़ में बनेगा 600 मीटर लंबा पुल

विज्ञापन

इस पुल के निर्माण की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपये है, जिसे उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वहन करेंगी। यह पुल लालपुर गांव के पास यमुना नदी पर बनेगा और यह FNG एक्सप्रेसवे की सबसे अहम कड़ी साबित होगा। यह पुल न सिर्फ दो शहरों को जोड़ेगा, बल्कि कनेक्टिविटी, व्यापार, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में नए आयाम जोड़ने वाला है।

20 लाख यात्रियों को होगा फायदा, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

विज्ञापन

इस पुल और FNG एक्सप्रेसवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो रोजाना दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करते हैं। अभी करीब 20 लाख लोगों को लंबी दूरी कालिंदी कुंज या डीएनडी फ्लाईवे जैसे रास्तों से तय करनी पड़ती है। लेकिन इस पुल के बनते ही नोएडा से फरीदाबाद की दूरी सीधे और तेज रास्ते से तय की जा सकेगी।इससे यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और सबसे बड़ी बात- ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

हरियाणा सरकार दिखा रही सक्रियता

विज्ञापन

हरियाणा सरकार सिर्फ इस पुल को ही नहीं बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने में लगी हुई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच रैपिड मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

एनसीआर का भविष्य एफएनजी एक्सप्रेसवे

विज्ञापन

FNG एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं है, बल्कि एनसीआर के भविष्य का आधार है। यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन को आसान बनाएगा, बल्कि निवेश, रोजगार और शहरी विस्तार को भी बढ़ावा देगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के बीच अब एक मजबूत लिंक बनने जा रहा है, जो इस क्षेत्र को भारत के सबसे विकसित और व्यवस्थित मेट्रो क्लस्टर में बदलने में मदद करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ